Connect with us

गोरखपुर

भैया दूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

Published

on

गोरखपुर। भैया दूज के अवसर पर गुरुवार को पारंपरिक गोवर्धन पूजा का आयोजन आर्यनगर मे किया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। यह पर्व दीपावली के बाद मनाया जाता है

सुबह से ही महिलाएं और बालिकाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृतियां बनाने और उनकी पूजा-अर्चना करने में जुटी थीं। घरों और गलियों में पूजा स्थल सजाए गए। इस अवसर पर गाय-बैलों की आरती उतारी गई और उन्हें गुड़-चारा खिलाया गया।

पूजन के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर स्नेह व्यक्त किया।  कई स्थानों पर महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए यह पर्व मनाती दिखीं।

यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने के साथ-साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा के माध्यम से प्रकृति और पशुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रतीक है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page