Connect with us

गाजीपुर

गोईंठा निकालते समय कोबरा के डसने से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के वारोडीह गाँव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी। घर में रखी गोईंठा (उपला) निकालते समय 27 वर्षीय ज्योति उर्फ़ गुड़िया पत्नी कमलेश यादव को ज़हरीले कोबरा ने लगातार तीन बार डस लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पति कमलेश यादव ने साहस दिखाते हुए मौके पर ही कोबरा को मार डाला। हालांकि, ज़हर का असर इतना तेज़ था कि ज्योति को आज़मगढ़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे गाँव में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, ज्योति रोज़ की तरह गोईंठा निकाल रही थी, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की शादी आज़मगढ़ के मार्टिनगंज में हुई थी। पीछे दो मासूम बच्चे—बड़ी बेटी अर्पिता और छोटा बेटा दिव्यांश हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश राजू यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गरीब राम, समाजवादी शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव एवं अखिलेश यादव मौके पर पहुँचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page