Connect with us

दुनिया

युद्ध के बीच यूक्रेन ने भारत से की गुजारिश, कहा- पीएम मोदी! प्लीज, रूस से बात कर बंद करवाएं जंग

Published

on

कीव/नई दिल्ली| युद्ध के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद की गुहार लगाई है और यूक्रेन ने कहा है कि, दुनिया में अभी सिर्फ भारत ही एकमात्र देश है, जो यूक्रेन संकट को टाल सकता है। यूक्रेन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है, कि वो फौरन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करें और युद्ध को खत्म करवाएं।

भारत में यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने बकायदा नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारत सरकार से इस मुश्किल घड़ी में मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि, भारत और रूस के संबंध काफी अच्छे हैं और सिर्फ भारत ही उसे युद्ध के दलदल से बाहर निकाल सकता है। यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने कहा कि, भारत हमेशा से ही गुटनिरपेक्ष देशों का अगुवा रहा है और दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसकी विश्वसनीयता काफी ज्यादा है और अगर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के राष्ट्पति व्लादिमीर पुतिन से बात करते हैं, तो उनकी बात रूसी राष्ट्रपति नहीं टालेंगे।

भारत में यूक्रेन के राजदूत ने आइगोर पोलिखा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ”यह तीखी आक्रामकता का मामला है जो सुबह पांच बजे शुरू हुआ है। हमने जानकारी की पुष्टि की है कि बहुत सारे यूक्रेनी हवाई अड्डों, सैन्य हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों पर बमों और मिसाइल हमलों से हमला किया गया है”। उन्होंने आगे कहा कि, ” कुछ हमले राजधानी (कीव) के बाहरी इलाके में हुए हैं, जबकि, कुछ हमले यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों में हुए हैं। उन्होंने कहा कि, हमें अपने सैनिकों और नागरिक आबादी के बीच हताहतों के बारे में पहली जानकारी मिल रही है और पता चल रहा है कि, कुछ लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि, राजधानी के बाहरी इलाके में भी हमारे पास नागरिकों के हताहत होने की खबर है। वहीं, कुछ इलाकों में लड़ाई हो रही है। हमारे रक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी पक्ष ने 5 रूसी लड़ाकू विमानों, 2 हेलीकॉप्टरों को मार गिराया, हमने 2 टैंक और कई ट्रक नष्ट कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page