गाजीपुर
विद्युत मजदूर पंचायत शाखा का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जमानियां का वार्षिक सम्मेलन शारदा मैरेज हॉल में आयोजित किया गया था। जिसकी अध्यक्षता शिवदर्शन सिंह (मामाजी) जी ने किया तथा संचालन अजय विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर विजय अधिशासी अभियंता खंड जमानियां तथा विशिष्ट अतिथि इंजीनियर विवेक खन्ना अधिशासी अभियंता मंडल गाजीपुर व मुख्य वक्ता निर्भय नारायण सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छा भेंट कर व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अशोक कुशवाहा ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके उपरांत वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमें मुख्य रूप से मुख्य वक्ता निर्भय नारायण सिंह ने अपने संबोधन में विधुत कर्मियों को उनके हक़ व अधिकार की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया तथा जमानियां डिविजन के आउटसोर्स कर्मियों के वेतन कटौती का मामला ऐस ई साहब को भी अवगत कराया। तथा ऐस ई साहब ने भी अपने संबोधन में विधुत कर्मियों को आश्वासन दिया कि आपकी पूरी सैलरी मिलेगी। तथा विधुत बिल रेवेन्यू को सभी कर्मियों को मिलकर बढ़ाने को भी कहा। जमानियां अधिशासी अभियंता ने सभी कर्मचारियों को मिलकर कार्य करने तथा रेवेन्यू बढ़ाने व किसी कर्मचारी का शोषण नहीं होगा ऐसा आश्वासन दिया।
उसके उपरांत शाखा जमानियां के विधुत मजदूर पंचायत की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जमानियां खंड की नई कमेटी में विजय पटेल अध्यक्ष, कैलाश यादव मंत्री, उदय सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, आलोक रंजन कोषाध्यक्ष, कपिल गुप्ता, अनीस अहमद, मुकेश बाबू, सत्येंद्र कुशवाहा (उपाध्यक्ष), विजय कुशवाहा, सचिन गुप्ता, मानसिंह, बीरबल राजभर (संगठन मंत्री), धनंजय बिंद, संतोष गुप्ता, श्रीकांत मौर्य, शैलेश कुशवाहा (संयुक्त मंत्री), सलीम अंसारी मीडिया प्रभारी एवं प्रचार मंत्री, राकेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अशोक यादव, अरविंद यादव, संदीप कुमार, गुप्तेश्वर राम, ज्योतिकांत (उप मंत्री) एवं अरुण कुमार कार्यालय मंत्री चुने गए।
वार्षिक सम्मेलन में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं निविदा कर्मचारी संघ संबद्ध विद्युत मजदूर पंचायत जमानियां का भी गठन किया गया। जिसमें रितेश सिंह अध्यक्ष, पवन सिंह मंत्री, संजय यादव कार्यवाहक अध्यक्ष, संतोष सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश, बाबू खान, मुन्ना यादव, मृदुल सिंह (उपाध्यक्ष), कुंदन सिंह कोषाध्यक्ष, प्रदीप राय, औरंगजेब अली (संगठन मंत्री), अरविंद कुशवाहा, संदीप शर्मा, चंदन यादव तीन संयुक्त मंत्री, आजाद सिंह, पंकज सिंह, दिनेश सिंह (उप मंत्री) चुने गए।
वार्षिक सम्मेलन में कर्मचारी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। श्री निर्भय नारायण सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री ने कहा कि जमानियां नई कमेटी को संगठन द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने नई कमेटी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कमेटी कर्मचारी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र अपने अधिकारियों को प्रेषित करेगी और समस्या का निराकरण कराएगी।
इस अवसर पर इंजीनियर सुधाकर अधिशासी अभियंता सैदपुर, इंजीनियर गोपाल सिंह अधिशासी अभियंता नगर, मुन्नीलाल जी एसडीओ टाउन गाजीपुर, प्रवीण मौर्य एसडीओ रेवतीपुर, अमित सिंह एसडीओ दिलदारनगर, मुन्नी कुमारी सहायक अभियंता मी दिलदारनगर, शिवदर्शन सिंह मामा संरक्षक विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर, अरविंद श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, प्रवीण सिंह मंडल मंत्री, भानु कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, शशिकांत बाबू, इकराम बाबू, विशाल बाबू, जितेंद्र विश्वकर्मा, शशिकांत मौर्य, अरुण कुशवाहा, अशोक मौर्य, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, अरविंद मौर्य, रविंदर यादव, अश्वनी सिंह, रामधन, वीरेंद्र पासवान, सुनील कुशवाहा, प्रमोद कुमार, विपीन कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।