Connect with us

वाराणसी

वाराणसी उत्तरी एवं दक्षिणी से 2-2 एवं कैंटोंमेंट एवं सेवापुरी से 1-1 सहित 06 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आज सोमवार को विधानसभा वाराणसी उत्तरी से मोनू राय बहादुर आदमी पार्टी, रोहिनी जायसवाल निर्दल 02, वाराणसी दक्षिणी से बच्चे लाल बहादुर आदमी पार्टी, अभिलाषा दीक्षित निर्दल 02, कैंटोंमेंट से नीलम वर्मा बहादुर आदमी पार्टी 01 तथा सेवापुरी से सुनील पटेल निर्दल 01 सहित कुल 6 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। विधानसभा क्षेत्र पिण्डरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं दिया है।
इस प्रकार नाम वापसी के पश्चात अब विधानसभा क्षेत्र पिण्डरा से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 13 नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 06, अजगरा से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 06 नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 11, शिवपुर से 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 17 नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 06, रोहनियां से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 07 नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 10, वाराणसी उत्तरी से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 07 नामांकन पत्र निरस्त तथा 02 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 07, वाराणसी दक्षिणी से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 07 नामांकन पत्र निरस्त तथा 02 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 11, वाराणसी कैंटोनमेंट से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 08 नामांकन पत्र निरस्त तथा 01 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 09 तथा सेवापुरी से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 04 नामांकन पत्र निरस्त तथा 01 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इस प्रकार जनपद के आठों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 68 नामांकन पत्र निरस्त तथा 06 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात अब निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 70 हैं।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page