Connect with us

राष्ट्रीय

मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी ने ली अंतिम सांस

Published

on

भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहरी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि “लाहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी मृत्यु हो गई। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण।“

बप्पी लाह‍िड़ी जैसे दिग्गज का यूं अचानक चले जाना बेहद दुखद है. वो भी ऐसे वक्त जब देश ने अपना एक और अनमोल रत्न लता मंगेशकर को खो दिया है।बप्पी दा के निधन पर स‍ितारे भी गमगीन हैं। अजय देवगन ने बप्पी दा को श्रद्धांजल‍ि देते हुए लिखा ‘बप्पी दा बहुत ही प्यारे इंसान थे। पर उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसे हिंदी फिल्म के म्यूज‍िक में एक अलग ही कंटेपररी स्टाइल को इंट्रोड्यूस किया। शांत‍ि दादा, आप बहुत याद आएंगे।’ क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी बप्पी दा को श्रद्धांजल‍ि दी है।

म्यूज‍िक लेजेंड बप्पी लाह‍िड़ी ने 1973 में हिंदी फिल्म ‘नन्हा श‍िकारी’ में अपना पहला म्यूज‍िक स्कोर द‍िया था। हालांक‍ि बीते साल उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि किशोर कुमार की फिल्म बढ़ती का नाम दाढ़ी से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके बाद उनके खाते में बाजार बंद करो, चलते चलते, आप की खात‍िर, लहम के दो रंग, वारदात, नमक हलाल, शराबी, हिम्मतवाला, सत्यमेव जयते, आज का अर्जुन, थानेदार सहित कई फिल्मों के गाने आए। 2020 में बागी 3 का गाना बंकस बॉलीवुड में आख‍िरी गाना था।

बप्पी दा ने साल 1985 में फिल्म ‘शराबी’ के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।वहीं बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में उनका आखिरी गाना फिल्म ‘बागी’ का ‘भंकस’ था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page