Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नारघाट शहीद उद्यान से त्रिमुहानी, धुन्धीकटरा, पान दरीबा, मुकेरी बाजार होते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने शहीद उद्यान में अमर वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ देशभक्ति गीतों पर जोश से भागीदारी की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में निकाली गई है।

Loading...

उन्होंने कहा कि आज हमारी सेना की वजह से देश सुरक्षित है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पहलगाम का बदला पाकिस्तान में घुसकर लिया गया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने जनता से 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की। नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब सेना खून का बदला खून से ले रही है और उसे खुली छूट दी गई है।

तिरंगा यात्रा में नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, आयुषी माली, जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव, पंकज सिंह चंदेल, लाल बहादुर सरोज, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, नगर महामंत्री संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, मनीष गुप्ता, आकाश पटेल, तिरंगा यात्रा संयोजक सचिन जायसवाल, अभियान संयोजक दीपा ऊमर, रुपेश यादव, उदय भान तिवारी, धर्मेन्द्र गुप्ता, अजय रजक, श्याम सिंह, अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, राहुल चन्द जैन, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, पचम यादव, उपकार मिश्रा, रविन्द्र खत्री, किरण जायसवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page