Connect with us

गाजीपुर

बंद मकान से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के यीशुफपुर रोड स्थित सुदर्शन कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए।

पीड़ित साधापुर गांव निवासी विनय सिंह पुत्र सच्चिदानंद सिंह का नया मकान सुदर्शन कॉलोनी में है। रक्षाबंधन पर्व के लिए पूरा परिवार गांव गया हुआ था। अगली सुबह लौटने पर उन्होंने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है।

Loading...

चोर एक मंगलसूत्र, दो पायल, दो बिछुआ, दो सोने के झुमके और 25 हजार रुपए नकद ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार कुल नुकसान लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का हुआ है।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले भी इसी कॉलोनी के आसपास एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page