Connect with us

कोरोना

जिले में गुरुवार को 22,127 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

Published

on

Loading...
Loading...

— 2,483 लोगों को पहली व 18,865 लोगों को लगी दूसरी डोज़
990 किशोरों को लगी पहली व 11,544 किशोरों को लगी दूसरी डोज़
वाराणसी| जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इस क्रम में गुरुवार को जिले में 22,127 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें 12,534 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 990 किशोरों को पहली एवं 11,544 किशोरों को दूसरी डोज़ लगाई गई। इसके साथ ही 779 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि गुरुवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर आयोजित 481 सत्रों में कुल 22,127 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 2,483 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 18,865 लाभार्थियों को दूसरी डोज एवं 779 लोगों को प्रीकाशनरी डोज़ का टीका लगाया गया। इस क्रम में 15 से 17 वर्ष के कुल 12,534 लाभार्थियों को, 18 से 44 वर्ष के 7,587 लाभार्थियों को, 45 से 59 वर्ष के 797 लाभार्थियों एवं 60 वर्ष से ऊपर के 419 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 55,94,537 कोरोना डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 30,74,407 (103.5) पहली डोज़ व 22,58,820 (76%) दूसरी डोज़ एवं 42,914 (73.3℅) प्रीकॉशनरी डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 2,18,096 (84.6%) किशोरों को कोरोना की पहली डोज़ व 37,001 किशोरों को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page