Connect with us

गाजीपुर

डीआईजी वैभव कृष्ण ने परशुराम मंदिर और जगदग्नि आश्रम में टेका मत्था

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया, गाजीपुर। डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी सिटी राकेश कुमार ने शुक्रवार को जमानिया क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिरों और आश्रम में दर्शन-पूजन करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों का काफिला सबसे पहले हरपुर स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुराम मंदिर पहुंचा। यहां डीआईजी और एसपी सिटी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुजारियों व स्थानीय लोगों से मंदिर से जुड़ी जानकारी ली।

इसके बाद दोनों अधिकारी बलुआ घाट स्थित पौराणिक महर्षि जगदग्नि ऋषि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और आश्रम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

धार्मिक स्थलों के भ्रमण के बाद अधिकारियों ने चक्काबांध क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

इस दौरान क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, कोतवाल राम सजन नागर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों के दौरे को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page