Connect with us

वाराणसी

मंडुआडीह पुलिस ने मुनादी कर फरार आरोपी के घर चिपकाया कुर्की का नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चेतना नगर कॉलोनी में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के घर डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई और न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया।

आरोपी की पहचान आकाश सिंह पुत्र राकेश सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मंडुआडीह थाने में धारा 115(2), 309(4), 316(2), 324(5), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है।

Loading...

न्यायालय के आदेश के क्रम में लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान पुलिस टीम के साथ चेतना नगर पहुंचे। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से मुनादी कराकर आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा। निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके खिलाफ संपत्ति कुर्की की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page