Connect with us

गाजीपुर

गहमर पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वारंटी सन्नी कश्यप को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में की।

चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ वारंटी की तलाश करते हुए सन्नी कश्यप पुत्र चन्द्रमा, निवासी ग्राम कारोबीर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सन्नी कश्यप के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज (एसडी) (एफटीसी), गाजीपुर द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंटी के आपराधिक विवरण में थाना गहमर से संबंधित धारा 170/126/135 बीएनएसएस का मामला दर्ज है।

गैर जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक विनोद कुमार के साथ थाना गहमर के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page