Connect with us

वाराणसी

साईं मंदिर नदेसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 160 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण,दवा वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सांई क्लिनिक नदेसर पर गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण में सैकड़ों लाभार्थियों ने लाभ लिया।
शिविर का शुभारम्भ पद्म श्री रजनीकान्त द्विवेदी जी ने किया।
शिविर का संचालन साईं क्लिनिक के एम.डी. डॉ. अविनाश सिंह ने किया। शिविर में जनरल फिजिशियन, त्वचा रोग, पेट रोग, श्वास रोग, दाँत आदि रोगों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवा दी।
डाक्टर्स टीम में मुख्य रूप से डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. अवनिश सिंह, डॉ. पियूष पाण्डेय, डॉ. राजकिशोरी उपाध्याय, डॉ. वैभव राय, डॉ. ए. एनसिंह, डॉ., अमीत सिंह, डा.विशाल आदि थे। शिविर में निःशुल्क जॉच में शुगर जॉच, ब्लड प्रेशर जॉच, कोलेस्ट्रोल जॉच, हिमोग्लोबिन जाँच, फेफड़ों की जॉच किया गया। संयोजन‌ साईं मंदिर के संस्थापक/अध्यक्ष और व्यापार मंडल उप्र के प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह ने किया। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय भी उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page