Connect with us

अपराध

श्रम कार्ड बनवाने के नाम पर हजारों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

लोहता। थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में श्रम कार्ड बनवाने के.नामपर तीन लोगों के खाते.से ठगों ने हजारों रुपये उडा दिए । भुक्तभोगी जब बैक अपना खाते चेक कराने पहुंचे तो.पता चला खाते पैसा निकल चुका है।
विगत चार फरवरी को लखमीपुर बनवासी बस्ती में दो.युवक सफेद अपाचे से पहुंचे और लोगों से बोले की आप लोगों का श्रम कार्ड और आवास बनावा देगे। अपना अपना पासबुक और आधार कार्ड ले आईए । तीनों भुक्तभोगियों गीता देवी, मनोज और धर्मा देवी ने बताया की हम लोग पासबुक और आधार कार्ड ले कर गये। पासबुक देखर कुछ लिखकर चले गये। मंगलवार को जब हम लोग बैंक आफ बडौदा के उप शाखा भरथरा में पहुंच कर अपना खाता चेक कराए तो पता चला गीता देवी के खाते से 1000, मनोज 3000 , धर्मा देवी के खाते से 1800 सौ रुपया निकाल लिया गया। जब उनको पता चला की हमे आवास और श्रम कार्ड बनवाने के नाम पर ठग लिया गया तो सभी रोते बिलखते घर चले गये।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page