Connect with us

वाराणसी

वाराणसी की ममता ने अमेरिका में रचा इतिहास, क्रॉस कंट्री दौड़ में जीता स्वर्ण

Published

on

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर कार्यरत वाराणसी की ममता पाल ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में 5000 मीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है।

बढ़ैनी खुर्द गांव निवासी ममता पाल अपनी मेहनत और प्रतिभा के लिए खेल जगत में जानी जाती हैं। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से 260 खिलाड़ियों का दल गया था, जिसमें ममता पाल भी शामिल थीं।

वाराणसी पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बिटिया को अंगवस्त्रम भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “काशी की धरती की बेटी ने विश्व पटल पर परचम लहराया है। ममता पाल ने 5000 मीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में अमेरिका में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह पूरे देश और खासकर वाराणसी के लिए गर्व का क्षण है। बिटिया ने अपनी मेहनत और जज्बे से देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। इस जीत से यह साबित होता है कि भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वो मैदान में जीत की वो चमक बिखेर रही हैं जो हर भारतीय को गौरवान्वित करती है। बिटिया को ढेर सारी शुभकामनाएं कि वे इसी तरह आगे बढ़ती रहें और भारत का नाम रोशन करती रहें।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa