Connect with us

गाजीपुर

नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर हैंडपंप खराब, यात्री परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नन्दगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पानी के लिए लगे दोनों हैंडपंप विगत एक पखवारे से खराब होने से यात्री परेशान हैं। उन्हें मजबूरी में बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि नन्दगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक को चौड़ा किया जा रहा था। उस कार्य हेतु पानी के उपयोग के लिए एक हैंडपंप की मुड़ी हटाकर उसमें सबमर्सिबल पंप लगा दिया गया। दूसरे हैंडपंप से यात्री काम चला रहे थे। काम हो जाने के बाद विगत एक पखवारे से दूसरे हैंडपंप की भी मुड़ी निकाल दी गई है। इस प्रकार दोनों हैंडपंप यात्रियों के बेकार हो गए हैं।

स्मरण रहे कि स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह साढ़े चार बजे से सात बजे तक चार पैसेंजर गाड़ियां थोड़े अंतराल पर आती हैं, जिससे सुबह-सुबह स्टेशन पर चार गाड़ियों के यात्रियों का जमावड़ा हो जाता है। फलस्वरूप सुबह पानी की काफी आवश्यकता बढ़ जाती है। पानी के लिए लोग दौड़कर हैंडपंप के पास जाते हैं, लेकिन हैंडपंप खराब होने से मायूस होकर लौटना पड़ता है।

गाड़ी आने के समय को देखकर कुछ लोगों को दो सौ मीटर दूर बाजार में जाकर पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए तत्काल दोनों हैंडपंपों को ठीक कराने की गुहार लगाई है, क्योंकि प्लेटफार्म पर पानी के लिए केवल हैंडपंप ही सहारा हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page