Connect with us

गाजीपुर

होम्योपैथिक चिकित्सकों ने डॉ. डीपी सिंह को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। होम्योपैथी के क्षेत्र में गाजीपुर जनपद का नाम विश्व एवं भारतवर्ष में ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले डॉ. डीपी सिंह का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश की गाजीपुर शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता के राष्ट्रीय सम्मेलन से सम्मानित होकर लौटने पर डॉक्टर डीपी सिंह को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

पिछले दिनों कोलकाता के व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में पश्चिम बंगाल के मत्स्य पालन मंत्री विप्लव भाई चौधरी एवं सियालदह यूनिट ने सेवाश्रम हॉस्पिटल गाजीपुर के चिकित्सा निदेशक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर डीपी सिंह तथा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह को अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया था।

कार्यक्रम का आयोजन गाजीपुर सेवाश्रम यूनिट के सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह के आह्वान पर सम्पन्न हुआ। समारोह में डॉ. धनंजय सिंह, पूर्व प्रोफेसर, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर, डॉ. पार्थ सारथी गुप्ता, डॉ. रामकृत यादव, डॉ. संतोष जायसवाल, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. बच्चन यादव, डॉ. श्याम लाल यादव, डॉ. उमेश, डॉ. नीलम यादव समेत अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. बच्चन यादव ने वैज्ञानिक शोध पत्र प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. मृत्युंजय सिंह ने किया। समारोह के अंत में डॉ. डीपी सिंह ने सभी सम्मानित चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक शरीर में सांस है, वे मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page