Connect with us

अपराध

शिवपुर पुलिस ने कई मुकदमों में वांछित सर्वेश सिंह के घर का किया नोटिस चस्पा

Published

on

Loading...
Loading...

न्यायालय के आदेश पर भगोड़ा घोषित शिवपुर के विवेकपुरम का निवासी है सर्वेश
(रिपोर्ट – विक्की मध्यानी )

Loading...

वाराणसी। शिवपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में वांछित शिवपुर के विवेकपुरम कालोनी के रहने वाले सर्वेश सिंह पुत्र साहब सिंह को न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किये जाने पर दंड प्रक्रिया संहिता 82 के तहत भगोड़ा घोषित कर उसके घर पर नोटिस चस्पा की गयी है.
बीते दो वर्ष पूर्व सिंगरौली मध्यप्रदेश में धोखाधड़ी कर करोड़ो रूपये की हेराफेरी करने वाले के खिलाफ मध्यप्रदेश की थाना भोरवा सिंगरौली की पुलिस वाराणसी जनपद के शिवपुर थानाक्षेत्र के विवेक पुरम कालोनो में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गयी थी उसी समय मौके पर मौजूद आरोपियों के घर एवम रिस्तेदारो ने शिवपुर थाने से ले जाते समय पुलिस के ऊपर थाने से चन्द कदम की दूरी पर पुलिस पार्टी पर लोगो ने हमला बोलते हुए मारपीट करके लहूलुहान कर दिया था जिस मामले में तत्काल शिवपुर थाने में सहायक उपनिरीक्षक साहबलाल थाना भोरवा सिंगरौली ने सर्वेश सिंह,झब्बन सिंह,अलिकेन्द्र सिंह,अमन सिंह,पंकज सिंह,रमेश सिंह,राधेश्याम सिंह,सर्वेश सिंह आदि लोगो के खिलाफ धारा 147,148,149,307,504,506,323,353,332,224,225,324,394IPC एवम 7CLA एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था उसी समय से लगातार माननीय न्यायालय और शिवपुर पुलिस की गिरफ्तारी से सर्वेश सिंह पुत्र स्व0 साहब सिंह निवासी SH 15/83B7विवेक पुरम कालोनी शिवपुर का मुख्य अभियक्त फरार चल रहा था जिस मामले में माननीय न्यायालय ने उपरोक्त अभियक्त के खिलाफ 82CRPC की कार्यवाही करते हुए भगोड़ा घोषित कर दिया माननीय न्यायालय ACJ(JD)9 केआदेश मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक शिवपुर एस आर गौतम और इंस्पेक्टर अपराध नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने आरोपी के घर जाकर भगोड़ा की कार्यवाही करते हुए पूरे कालोनी में ढोलक नगाड़े की मुनाद बजवाते हुए 82CRPC की कार्यवाही की|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page