Connect with us

गाजीपुर

जखनियां ब्लॉक के 10 आंगनबाड़ियों का रोका गया मानदेय

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जखनियां ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। फेस कैप्चर और ई-केवाईसी कार्यों में शून्य प्रगति रहने के कारण उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इन कार्यकत्रियों का मानदेय अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

ब्लॉक के सीडीपीओ वीरू मणि ने बताया कि उच्च अधिकारी हर दिन शाम 7 बजे बी-पोर्टल के माध्यम से प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद बार-बार चेतावनी के बाद भी संबंधित कार्यकत्रियों द्वारा सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो बार चेतावनी पत्र भी जारी किए गए थे, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

कार्रवाई से प्रभावित गांवों में धामूपुर, प्रद्युमपुर रामराय, दुल्लहपुर थर्ड, कृतिसिंहपुर, ढोहरा, एमाबंशी, अमारी, देवा, तिरक्षी और सोनहड़ा शामिल हैं। इन गांवों की आंगनबाड़ियों में फेस कैप्चर और ई-केवाईसी कार्य पूर्ण रूप से लंबित हैं।

सीडीपीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए तय मापदंडों और नियमों के अनुसार कार्य करना अनिवार्य है। लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शीघ्र सुधार नहीं लातीं तो आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Advertisement

यह कार्रवाई ब्लॉक में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गंभीरता से लेने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश मानी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page