Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर : 50 दिन से लावारिस खड़ी मिनी मालवाहक को पुलिस ने उठवाया

Published

on

Loading...
Loading...

नेशनल हाईवे 31 पर बीते लगभग 50 दिनों से परम ज्योति पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में खड़ी एक मिनी मालवाहक वाहन (BR03GA4044) को आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया है। इस वाहन का संबंध बिहार राज्य से है और इसे लेकर स्थानीय प्रशासन को कई बार सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से नंदगंज थाने को बार-बार जानकारी दी गई थी, मगर लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आखिरकार पेट्रोल पंप से जुड़े राम मूरत यादव ने पूरी जानकारी जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक को दी। रिपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और 21 जून को दोपहर करीब 1:50 बजे इस मामले में एसओ नंदगंज बृजेश कुमार गुप्ता से बातचीत की।

संवाददाता की पहल के बाद पुलिस हरकत में आई और बृजेश कुमार गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी। वादे के अनुसार, नंदगंज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सक्रियता दिखाते हुए लावारिस वाहन को थाने में खड़ा करा दिया।

इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और आम जनता ने एसओ नंदगंज के इस जिम्मेदार रवैये की सराहना की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page