Connect with us

गाजीपुर

सप्त दिवसीय सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में 13 जून से 19 जून 2025 तक आयोजित सप्त दिवसीय सीताराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन श्री श्री 108 दास जी महाराज एवं पंडित मंजीश तिवारी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। यज्ञ की शुरुआत महिलाओं द्वारा 251 गढ़ा जल यात्रा निकाल कर की गई, जिसने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहे इस आयोजन में कथा स्थल को भव्यता प्रदान की गई है। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरूकता का माध्यम भी बनेगा।

Advertisement

यज्ञ के उद्घाटन अवसर पर जखनिया के जनप्रिय प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ मशाला सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि झुन्ना सिंह ने फीता काटकर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरेंद्र प्रधान, कमलेश प्रधान, भुल्लन प्रधान, नन्दलाल मास्टर सहित क्षेत्र के कई सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने भी यज्ञ स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार यादव एवं आयोजक मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का लाभ लें और सामाजिक एकता को सशक्त बनाएं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page