Connect with us

गाजीपुर

सिंचाई करते समय किसान की हीट स्ट्रोक से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र के हृदयपुर (नायकडीह) गांव में बुधवार की शाम बाजरे के खेत की सिंचाई के दौरान किसान बिरजू राम (65) की असह्य तापमान की चपेट में आने से मौत हो गई।

स्वजन ने बताया कि बिरजू राम बुधकी शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर धान की नर्सरी तथा बाजरे के खेत में सिंचाई के लिए प्लास्टिक की पाइप फैला रहे थे। तेज धूप के चलते हीट स्ट्रोक से उनकी मौत हो गई। हालांकि स्वजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही गुरुवार को दाह संस्कार कर दिए।

Loading...

घटना के बाद पत्नी कमली देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिरजू राम के इकलौते पुत्र रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में कोई प्राइवेट काम करते हैं। सूचना पाकर गुरुवार की सुबह घर पहुंचे तथा पिता का दाह संस्कार किया। मृतक की दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page