Connect with us

गाजीपुर

स्टांप विक्रेताओं ने उप निबंधक जखनियां को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में स्थानीय स्टांप विक्रेताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उप निबंधक अधिकारी जखनियां जितेंद्र कुमार मंडिक को ज्ञापन सौंपा। यह मांग पत्र उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं निबंधन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल को संबोधित किया गया था।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के आह्वान पर सौंपे गए ज्ञापन में स्टांप विक्रेताओं ने सरकार से मांग की कि स्टांप वेंडर्स के लिए स्टैम्प वेंडर्स कल्याण अधिनियम बनाया जाए, साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाए। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में स्टांप होल्डिंग पर मिलने वाले कमीशन को बढ़ाकर प्रति लाख 250 रुपये किए जाने की भी मांग की गई।

विक्रेताओं ने यह भी आग्रह किया कि छोटे एवं फिजिकल स्टांप पेपर तथा कोर्ट फीस की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही स्टांप वेंडर्स को “निबंधक मित्र” का दर्जा पीपीपी मॉडल के तहत दिया जाए और रजिस्ट्री से संबंधित उनके हितों की रक्षा की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान स्टांप विक्रेताओं में शशिकांत तिवारी, प्रशांत राय, अनिल तिवारी, धनंजय सिंह, श्याम लाल यादव, रामेश्वर कुशवाहा, महत्तिम सिंह, सुनील तिवारी, घनश्याम राम, अनिल श्रीवास्तव, सुरेश यादव, सूबेदार राम, अशोक सिंह सहित कई अन्य स्टांप विक्रेता उपस्थित रहे।

Advertisement

विक्रेताओं ने उप निबंधक अधिकारी से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page