Connect with us

गाजीपुर

मानसून से पहले सैदपुर नगर पंचायत में सफाई अभियान तेज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए सैदपुर नगर पंचायत ने नगर की जाम पड़ी नालियों की सफाई के लिए कमर कस ली है। अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान ज़ोरों पर चल रहा है।

अभियान के अंतर्गत नालियों की गहराई से सफाई करवाई जा रही है ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी में कोई बाधा उत्पन्न न हो। विशेष सफाई दल गठित कर कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी स्वयं कई स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और सफाई की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।

बाजार क्षेत्रों को दी जा रही प्राथमिकता
व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सफाई कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है ताकि व्यापारिक गतिविधियों में कोई अवरोध न उत्पन्न हो। सफाई के दौरान निकाले गए मलबे को तत्काल हटवाया जा रहा है, जिससे आसपास की दुकानों और नागरिकों को असुविधा न हो।

व्यापारियों और नागरिकों ने की सराहना
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने समय से पूर्व चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए नगर प्रशासन की सक्रियता पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि यह पहल बरसात के दिनों में जलजमाव जैसी पुरानी समस्या से राहत दिलाएगी।

Advertisement

अधिशासी अधिकारी ने जताई प्रतिबद्धता
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव ने कहा, “नगरवासियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी नालियों की समुचित सफाई पूरी कर ली जाए। सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी वार्ड में लापरवाही न हो।”

नगरवासियों ने भी अधिशासी अधिकारी की तत्परता की खुले दिल से प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि इस वर्ष सैदपुर नगर जलजमाव की समस्या से मुक्त रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page