Connect with us

वाराणसी

टीएसपीसी उग्रवादी वाराणसी में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पलामू/वाराणसी। झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ सब-जोनल कमांडर गौतम यादव यूपी के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, गौतम यादव ने अपना नाम बदलकर इलाज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को उसकी जानकारी मिल गई।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने पर पुलिस टीम एएसपी (अभियान) राकेश सिंह के नेतृत्व में वाराणसी भेजी गई। जांच के बाद गौतम की पहचान की पुष्टि हुई और उसे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया।

15 मई को मनातू थाना क्षेत्र के होटवाग में पुलिस और टीएसपीसी के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें संगठन के 10 लाख के इनामी उग्रवादी शशिकांत का दस्ता शामिल था। इसी मुठभेड़ में गौतम यादव को पेट में गोली लगी थी।

घायल होने के बाद गौतम अपने रिश्तेदार के साथ वाराणसी भाग गया और मिथिलेश यादव के नाम से एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ। पलामू पुलिस की टीम ने वहीं से उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गौतम का इलाज कस्टडी में ही कराया जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे मेदिनीनगर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page