Connect with us

वाराणसी

लहरतारा में गूंजी कबीर वाणी, कार्यशाला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। संत शिरोमणि कबीर की प्राकट्य स्थली लहरतारा में ‘कबीर वाणी कार्यशाला’ का भव्य आयोजन किया गया। आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत इस आयोजन का शुभारंभ महंत गोविंद दास शास्त्री की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के उपनिदेशक राजेश गौतम थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय पांडे और गौरव खंडेलवाल ने मंच साझा किया।

कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र का संचालन संगीताचार्य देवेंद्र दास ने किया। उन्होंने कबीर की वाणियों का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। राजेश गौतम ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इसे नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि विनय पांडे ने कबीर की वाणी को आत्मज्ञान का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि यह जीवन की सच्चाईयों से साक्षात्कार कराती है। वहीं, गौरव खंडेलवाल ने वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में कबीर दर्शन की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला लोगों को जीवन के सही पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।

महंत गोविंद दास शास्त्री ने कार्यक्रम के सतत आयोजन का संकल्प लेते हुए कहा कि कबीर की वाणी को लोकमानस तक पहुँचाना हमारा नैतिक व आध्यात्मिक दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता ने किया और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में चक्र प्राणी ओझा, दिनेश दास, शैलेश बरनवाल, सुरेश दास सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page