Connect with us

चन्दौली

अर्धनिर्मित रास्ते से ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें, बड़ी घटना की आशंका

Published

on

चंदौली। सकलडीहा कस्बे से बरठीं स्टेशन जाने वाले मार्ग का निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को आशंका है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

जानकारी के अनुसार, विगत कई वर्षों से बरठीं ग्रामसभा से पूर्व तेनुवट ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर जलजमाव की समस्या बनी रहती थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रिंट मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई थी। शासन के निर्देश पर उक्त स्थल पर सीसी रोड (कांक्रीट मार्ग) के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी।

हालांकि, सीसी रोड का निर्माण इतनी संकरी कर दी गई कि अब इस मार्ग से दो वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल हो गया है। यदि इस मार्ग पर कोई भारी वाहन आ जाए, तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही, रोड निर्माण के बाद दोनों ओर गड्ढों की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग के बाद नाली निर्माण का कार्य अभी शेष है। लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि यदि नाली का निर्माण सड़क से सटाकर किया गया, तो दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहेगी। क्योंकि जब कभी दो वाहन आमने-सामने से गुजरेंगे, तो एक वाहन का पहिया नाली पर जा सकता है, जिससे दुर्घटना हो सकती है।

Advertisement

इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वे इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि रास्ते का चौड़ीकरण किया जाए और नाली को सड़क से कुछ दूरी पर स्थापित किया जाए। इससे मार्ग सुरक्षित हो सकेगा और लोगों की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page