Connect with us

वाराणसी

शहीद अक्षयबर मल्ल सावित्री देवी कान्वेंट स्कूल में शैक्षिक बौद्धिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। स्थानीय नगर पंचायत के सुल्तानपुर बारहगांवा स्थित शहीद अक्षयबर मल्ल सावित्री देवी कान्वेंट स्कूल परिसर में शनिवार को शैक्षिक बौद्धिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की सोच को अपनाना समय की आवश्यकता है। बेटियां दो घरों को संवारने का कार्य करती हैं।

Loading...

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी तक पहुंचाने वाली पहली प्रेरणा मां होती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि मां के चरणों में स्वर्ग होता है, इसलिए जीवन में कभी भी मां की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। साथ ही सत्य के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद बच्चों को प्रमाण पत्र और माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक धीरेन्द्र मल्ल और प्राचार्य सुनीता सिंह

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page