Connect with us

वाराणसी

प्रेम विवाह के बाद पति ने छोड़ा, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में शुक्रवार शाम एक 20 वर्षीय युवती बदामा देवी ने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की गैरहाजिरी में यह घटना घटी। जब परिवार घर लौटा, तो खोजबीन के दौरान युवती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पिता बनारसी चौहान ने बताया कि बदामा ने करीब एक साल पहले मुगराबादशाहपुर (जौनपुर) के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों के संबंधों में तनाव रहने लगा था। पति और ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी, जिससे बदामा मानसिक तनाव में थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके लौट आयी थी।

Loading...

थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रेम विवाह की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और दहेज उत्पीड़न की आशंका है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page