Connect with us

वाराणसी

यूपी में गर्मी का कहर जारी, वाराणसी में तापमान 41 डिग्री के पार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/लखनऊ | उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह गर्मी और अधिक परेशान करने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 14 मई से प्रदेश में लू चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

फिलहाल राज्य भर में मौसम साफ बना रहेगा और तेज धूप लोगों को बेहाल कर सकती है। सोमवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है।

इन जिलों में मध्यम स्तर का हीट इंडेक्स:
सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती जैसे जिलों में हीट इंडेक्स मध्यम स्तर पर रहने की संभावना जताई गई है। इसका अर्थ है कि इन जिलों में गर्मी के असर को गंभीरता से महसूस किया जाएगा।

Advertisement

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इस भीषण गर्मी में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और सीधे सूर्य संपर्क से खुद को बचाएं।

फिलहाल राज्य में न तो बारिश की संभावना है और न ही ठंडी हवाओं की। इससे आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page