Connect with us

बड़ी खबरें

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति, ट्रम्प बोले- दोनों देशों ने समझदारी दिखायी

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आयी है। दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जता दी है, जो शनिवार शाम 5 बजे से प्रभावी हो गया। इस संबंध में जानकारी भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी। उन्होंने बताया कि युद्धविराम की शर्तें भारत द्वारा निर्धारित की गई थीं, जिन पर पाकिस्तान ने सहमति जताई है।

शनिवार को सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ सोशल’ पर लिखा कि, रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

भारत की पहल पर बनी सहमति
विदेश सचिव मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। दोनों अधिकारियों के बीच बातचीत में यह तय हुआ कि शाम 5:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई या गोलीबारी नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी तय हुआ कि आगामी 12 मई को दोपहर 12:00 बजे एक बार फिर बातचीत होगी।

Advertisement

पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी इस निर्णय की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए अपनी संप्रभुता से समझौता किए बिना प्रयास किए हैं।”

यह कदम ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका था। भारत द्वारा हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद हालात और भी गंभीर हो गए थे। युद्धविराम की घोषणा को कूटनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page