Connect with us

सोनभद्र

गांव में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति न होने से फैली गंदगी, अधिकारी बेखबर

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र) (जयदेश)। म्योरपुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर में सफाईकर्मी की नियुक्ति न होने के चलते चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है। यहां तक कि क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय बीजपुर भी इससे अछूता नहीं है। प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, नालियां और चौक-चौराहों तक हर ओर कूड़ा-कचरा जमा है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

विद्यालय परिसर में गंदगी के चलते छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। नालियों में जमे कूड़े के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि करीब छह महीने से गांव में कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है, और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पंचायत सचिव ने भी बताया कि इस मुद्दे को कई बार उच्चाधिकारियों के सामने रखा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं विकासखंड स्तर के अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में संबंधित विभाग से बात हुई है और जल्द ही बीजपुर में सफाईकर्मी की नियुक्ति कर दी जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page