Connect with us

बड़ी खबरें

राजौरी में गोलाबारी से डीडीसी की मौत, एयरबेस से अस्पताल तक अलर्ट; सभी छुट्टियां रद्द

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत की ओर से की गई कड़ी सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमलों की नाकाम कोशिशें तेज कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार सुबह हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (DDC) राज कुमार थापा की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजौरी से दुखद समाचार है। हमने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल वे डिप्टी सीएम के साथ जिलों का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में बैठक में भी शामिल हुए थे। आज उनके आवास पर गोलाबारी की गई और उनका कमरा निशाना बना।”

सूत्रों के अनुसार, यह गोलाबारी सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जिसमें एक गोला सीधे थापा के कमरे पर गिरा। वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

श्रीनगर समेत कई शहरों में धमाके, हाई अलर्ट जारी
शनिवार तड़के श्रीनगर सहित कई स्थानों पर जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। भुज, फाजिल्का, बारामूला, अवंतीपोरा, नगरोटा, जैसलमेर व बाड़मेर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में 26 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Advertisement

ड्रोन लॉन्च पैड ध्वस्त, पाकिस्तान को भारी नुकसान
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के उस फ्रंटलाइन लॉन्च पैड को निशाना बनाया, जहां से ड्रोन के ज़रिए भारत पर हमले किए जा रहे थे। यह कार्रवाई पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। भारतीय सेना ने दावा किया है कि इस अभियान में 300 से 400 पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें नष्ट की गईं, जिनमें कुछ को तुर्की तकनीक से लैस किया गया था।

देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दिल्ली से लेकर सीमावर्ती राज्यों तक हवाई अड्डों, एयरबेसों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। BHU अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में आपदा प्रबंधन टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page