Connect with us

सोनभद्र

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक चुनाव में नीरज को अध्यक्ष पद पर जीत

Published

on

Loading...
Loading...

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र के समीप कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ दुद्धी का ब्लॉक स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए नीरज कनौजिया ने 87 मत प्राप्त कर 16 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शैलेश मोहन को 71 मत मिले। महामंत्री पद पर संतोष कुमार सिंह ने 101 मत प्राप्त कर 44 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि देव नारायण कुशवाहा को 57 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश बिंद ने 89 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी मो. आजम को 24 मतों से हराया, जिन्हें 65 मत मिले।चुनाव प्रक्रिया दोपहर डेढ़ बजे शुरू होकर साढ़े तीन बजे तक चली, जिसके बाद मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों का उत्साही समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महिला उपाध्यक्ष के रूप में माधुरी पांडेय और अनुसूचित जाति महिला उपाध्यक्ष के रूप में रीता कनौजिया चुनी गईं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर ऋषि नारायण, गीता चौबे, राकेश सोनवाल, मनोज कुमार और राम जनम सिंह का चयन हुआ। प्रवक्ता पद पर रामसूरत, लेखाकार पद पर गुलाम जिलानी और आय-व्यय निरीक्षक पद पर मनीष मौर्या निर्विरोध निर्वाचित हुए।चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर शिक्षक संघ के जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page