Connect with us

पूर्वांचल

दुर्लभ पक्षियों के हो रहे अवैध कारोबार को बंद कराने के संदर्भ में सांसद मेनका गांधी से वीवंडर फाउंडेशन की टीम ने किया मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के संतुलन में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी जी से दिल्ली स्थित आवास पर वीवंडर फाउंडेशन की टीम ने मुलाकात किया। इस मुलाकात के दौरान संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने पूरे देश-प्रदेश में हो रहे दुर्लभ पक्षी जैसे गौरैया, तीतर,बटेर के अवैध कारोबार को बंद कराने हेतु वार्ता किया एवं इस कारोबार को बंद कराने हेतु सरकार से सख्त से सख्त कानून बनाने हेतु अपील किया। इस दौरान गोपाल कुमार ने वीवंडर फाउंडेशन द्वारा पिछले 4 वर्षों से किए जा रहे गौरैया बचाओ अभियान की विस्तृत रूप में वार्ता की और गौरैया पार्क बनाने हेतु एक मांग पत्र भी सौंपा। मेनका गांधी जी ने पूरा आश्वासन दिया कि इस विषय को लेकर आने वाले लोकसभा सत्र में एक विशेष कानून लाने हेतु चर्चा की जाएगी और इस अवैध कारोबार को बंद कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page