Connect with us

वाराणसी

ज्ञानवापी में उर्स और चादरपोशी इजाजत मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को

Published

on

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में उर्स और चादरपोशी की अनुमति को लेकर दाखिल वाद की सुनवाई शुक्रवार को टल गई। सिविल जज (सीनियर डिविजन-एफटीसी) भावना भारती की अदालत में इस मामले पर अब 9 जुलाई को सुनवाई होगी।

बता दें कि यह मामला फिलहाल सत्र न्यायालय में रिवीजन के तहत लंबित है। जुलाई 2022 में लोहता निवासी मुख्तार अहमद समेत चार मुस्लिम पक्षकारों ने याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी स्थित मजार पर उर्स, चादरपोशी, गागर चढ़ाने जैसे धार्मिक क्रियाकलापों की अनुमति मांगी थी।

इस मुकदमे में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी को प्रतिवादी बनाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page