Connect with us

राज्य-राजधानी

चूहे बने मौत की वजह, चार मंजिला इमारत हादसे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली। दयालपुर के शक्ति विहार में शुक्रवार रात हुए चार मंजिला इमारत हादसे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत की नींव को बड़े-बड़े चूहों ने खोखला कर दिया था। चूहों के बिलों के कारण इमारत की फाउंडेशन इतनी कमजोर हो गई थी कि हादसे की रात 2:50 बजे पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। इस दुखद हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए। हादसे में जान गंवाने वाले हाजी तहसीन के पड़ोसियों का दावा है कि उनकी इमारत में बड़े-बड़े चूहों ने बिल बनाए हुए थे। चूहों ने इमारत की बुनियाद को पूरी तरह खोखला कर दिया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चला और मलबा हटाने के बाद 11 शव बरामद किए गए। सभी शवों को रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया और मुस्तफाबाद के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इमारत के एल-शेप डिजाइन और लगातार की जा रही मरम्मत भी हादसे की संभावित वजहों में शामिल है।

Advertisement

एफएसएल और क्राइम टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई, क्योंकि अब तक किसी वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।



Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page