Connect with us

वाराणसी

भाजपा संगोष्ठी में उठा मुद्दा – एक राष्ट्र एक चुनाव से ही टिकेगा विकास का पहिया

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा महिला मोर्चा की संगोष्ठी में कांग्रेस पर अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग का आरोप

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के निर्देशन में हुआ।

गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता महानगर महामंत्री भाजपा जगदीश त्रिपाठी ने इस विचार को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने दोहराया कि बार-बार चुनाव की प्रक्रिया देश की विशाल आबादी और संसाधनों पर अनावश्यक भार डालती है। उन्होंने बताया कि चुनाव में होने वाला व्यय इतना अधिक होता है कि यह देश के शिक्षा बजट के आधे के बराबर है। उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल और समय से पहले लोकसभा-विधानसभा भंग होने के चलते एकसाथ चुनाव की परंपरा टूट गई, जिसे अब पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है।

गोष्ठी की संयोजक डॉ. रचना अग्रवाल ने कांग्रेस शासन के दौरान अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग को लेकर आलोचना की। उन्होंने बताया कि इस अनुच्छेद का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस सरकारों ने 90 राज्य सरकारों को भंग किया, जिससे एकसाथ चुनाव की प्रणाली बाधित हुई।

Advertisement

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी पर अंकुश लगेगा और प्रशासनिक स्थिरता बनी रहेगी।

गोष्ठी की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद कुसुम सिंह पटेल ने की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जताते हुए कार्यक्रम से संबंधित अपने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ने किया।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने बताया कि संगोष्ठी में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थीं, जिनमें पूजा दीक्षित, मंजू सिंह, मीरा गुप्ता, आरती पाठक, साधना पांडेय, रिचा सिंह, नेहा कक्कड़, अनीशा शाही, उषा अग्रहरि, रेनू द्विवेदी, सीमा ओझा, किरण मिश्रा, सोनिया जैन और मुमताज बानो शामिल रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page