Connect with us

वाराणसी

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान बेचने का पर्दाफाश, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के बेनियाबाग इलाके में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने चौक पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसमें लाखों रुपये के डुप्लीकेट फेवीक्विक और वीट प्योर क्रीम बरामद हुई।

स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी कंपनी को पीजी लाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड और Reckitt Benckiser इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नकली माल की रोकथाम के लिए अधिकृत किया गया है। कंपनी के अधिकारी दीप सिंह के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि बेनियाबाग इलाके में इन प्रोडक्ट्स की डुप्लीकेसी हो रही है, जिससे कंपनियों को हर महीने भारी नुकसान हो रहा है।

चौक पुलिस के साथ छापेमारी, 9000 से ज्यादा नकली प्रोडक्ट बरामद

26 मार्च को सर्वे के दौरान कंपनी की टीम ने नकली ग्राहक बनकर माल की जांच की, जिससे प्रोडक्ट्स में गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद चौक पुलिस के सहयोग से बेनियाबाग के सीके 48/141 A सराय हड़हा स्थित सदफ इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की गई।

Advertisement

इस कार्रवाई में कुल 8400 पीस नकली फेवीक्विक और 600 पीस वीट प्योर बरामद किए गए। दुकान का मालिक गुलाम मोहम्मद खान मौके से फरार था, जबकि वहां 6 महीने से काम कर रहे नसीम अहमद से पूछताछ की गई।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

चौक थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सदफ इंटरप्राइजेज के मालिक गुलाम मोहम्मद खान के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 और 65 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद माल को सील कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page