Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर दोहरा हत्याकांड: एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने परिजनों को सौंपा पांच लाख का चेक

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उचौरी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने चिलौना कला गांव पहुंचकर मृतक अनुराग सिंह और अमन चौहान के परिजनों को सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार परिवार को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी।

इस दौरान परिजनों ने नौकरी और परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग की। विशाल सिंह चंचल ने कहा कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा और सरकार जो भी संभव होगा, वह करेगी।

Loading...

इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page