Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : 21 लाख कैश के बाद मांगी कार, असमर्थता पर शादी से इनकार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मंडुआडीह थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में हर्ष द्विवेदी और उनके परिवार सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि लड़की के पिता से सगाई और तिलक में 21 लाख नकद लेने के बाद लड़केवालों ने 25 लाख की लग्जरी कार की मांग की। असमर्थता जताने पर शादी तोड़ दी और लड़के ने लखनऊ में शादी कर ली।

2022 में हुई थी सगाई, 2024 में दूसरी शादी का खुलासा

मंडुआडीह निवासी व्यक्ति ने बताया कि जुलाई 2022 में उनकी बेटी की शादी कबीरनगर, भेलूपुर के हर्ष द्विवेदी से तय हुई थी। 8 जुलाई 2022 को छेका हुआ और 9 अक्टूबर को होटल क्लार्क में इंगेजमेंट की गई, जिसमें 16.95 लाख का खर्च हुआ। तिलक के लिए 5 नवंबर 2022 की तारीख तय हुई थी।

Advertisement

तिलक के चार दिन पहले लड़की के पिता ने लड़केवालों को 20 लाख रुपए नकद दिए। तिलक समारोह में 5.13 लाख का अतिरिक्त खर्च हुआ। कुल मिलाकर लड़की के पिता ने 44 लाख 35 हजार रुपए खर्च किए। शादी 7 फरवरी 2023 को शुभम लॉन, महमूरगंज में तय थी।

दहेज में कार न देने पर शादी से इनकार

शादी की तैयारियों के बीच अगुआ अजय दुबे ने 25 लाख की लग्जरी कार की मांग रखी। जब लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो लड़केवालों ने शादी से इनकार कर दिया।

मार्च 2024 में लड़की की मां को पता चला कि हर्ष द्विवेदी की शादी लखनऊ में तय हो चुकी है। जब वह विरोध करने गईं तो उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

Advertisement

एफआईआर दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी

शिकायत के बाद एसीपी रोहनिया ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। मंडुआडीह थाने में धारा 323, 504, 506 और दहेज प्रतिषेध नियम 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पैसों की रिकवरी की बात कही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page