Connect with us

चन्दौली

चौकी प्रभारी ने पत्रकार के साथ की मारपीट, जाति सूचक गालियों से किया अपमानित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। विगत शुक्रवार को ठीक होली के दिन पत्रकार मनीष रावत को जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला को देना भारी पड़ गया। चौकी प्रभारी ने सूचना देने वाले पत्रकार मनीष रावत संग मारपीट के साथ ही जाति सूचक गालियां दी और चालान कर दिया।

बताते चलें कि जलीलपुर चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पत्रकार को मिली। इस पर पत्रकार मनीष रावत ने चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला से कहा कि आपके इलाके में मारपीट हो गई है। आप समय से पहुंचते भी नही है। बकौल मनीष रावत ने यह बात सीओ से फोन पर बताते हुए चौकी पर पैरवी के लिए चले गए। चौकी इंचार्ज खार खाये बैठे थें। वहां पहुंचते ही चौकी इंचार्ज ने मनीष को कमरे में खींचते हुए जाति सूचक और भद्दी गालियां देते हुए सिपाहियों के साथ थप्पड़ की बरसात कर दी।

मुगलसराय कोतवाली में देर तक बिठाए रखा। वहीं शांतिभंग में चालान कर दिया। उक्त मामले में बुधवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी आदित्य लाग्हे से मुलाकात कर दरोगा के करतूत से अवगत कराया। साथ ही पत्र देकर न्याय की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ से कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला की कई बार शिकायत मिल चुकी है। लेकिन कार्रवाई न होने से हौसला बुलंद है। इस मौके पर पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह, विनय मौर्या, विकास बाला, बजरंग बली तिवारी, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page