Connect with us

चन्दौली

हर घर नल योजना में तेजी लाने के लिए सीडीओ ने दिये अहम निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत सांई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कम प्रगति दिखाने वाली नामित एजेंसियों से धीमी गति के कारणों की जानकारी ली गई, जिसमें जमीन विवाद प्रमुख कारण बताया गया।

सीडीओ ने संबंधित उप जिलाधिकारियों, नायब तहसीलदारों और लेखपालों को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द जमीन विवादों का निस्तारण करें और कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने जल निगम ग्रामीण और अन्य नामित एजेंसियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि समय सीमा के भीतर योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

वन क्षेत्रों में उत्पन्न बाधाओं के समाधान के लिए वन विभाग, तहसील प्रशासन और जल निगम की संयुक्त टीम बनाकर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने यह भी कहा कि सभी नामित कंपनियां शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए स्पष्ट योजना बनाकर प्रस्तुत करें और कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

बैठक के दौरान अनुपस्थित खंड विकास अधिकारी चाहनिया, बरहनी और नौगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप हर घर तक नल योजना का लाभ समय पर पहुंचे।

Advertisement

इस बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, नामित एजेंसियों और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page