Connect with us

जौनपुर

जौनपुर महोत्सव की शुरुआत 10 मार्च से, शाही किले में तीन दिवसीय आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर महोत्सव के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण ने जानकारी दी कि तीन दिनी जौनपुर महोत्सव का आयोजन 10 से 12 मार्च 2025 तक शाही किला में होगा।उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 10 मार्च को अपराह्न 4:00 बजे से होगी, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और जौनपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी और अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।मंत्री ने यह भी कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। 11 मार्च को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति रहेगी।

12 मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों को आशीर्वाद मिलेगा। यह आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि महोत्सव में सभी कलाकारों को मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

इसके अलावा, जनपद के विकास से संबंधित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय और जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page