Connect with us

गाजीपुर

सपा नेता को मातृ शोक, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

जखनियां (गाजीपुर)। सपा जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव ‘राजू’ की माता स्व. सुराती देवी के निधन पर भाजपा नेताओं ने उनके निवास स्थान ग्राम सभा मंदरा मंझनपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अवधेश यादव ‘राजू’ से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और माता जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि स्व. सुराती देवी का निधन दो दिन पूर्व लंबी बीमारी के बाद हुआ था।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, संजय सिंह, संतोष यादव, विजय गुप्ता, सुनील यादव, प्रशांत सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa