मिर्ज़ापुर
विंध्याचल वार्ड में गंदे पानी की शिकायत, जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई
मिर्जापुर के विंध्याचल वार्ड में चिकन टोला, बरतर और रोडवेज के आसपास गंदे पानी से बीमार होने की शिकायत पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और तहसीलदार सदर ने टीम के साथ मौके पर जांच की।

स्थानीय निवासियों से पूछताछ और पानी की आपूर्ति की जांच के बाद पाया गया कि पानी साफ आ रहा है, जिसकी ओटी टेस्ट रिपोर्ट में भी शुद्धता की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान बीमार लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। विभिन्न घरों में कुल 17 लोग बीमार पाए गए, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे पानी पीने से बीमार नहीं हुए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती 11 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 6 अन्य का इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य है।निरीक्षण के दौरान पानी पूरी तरह स्वच्छ और शुद्ध पाया गया, जिससे गंदे पानी से बीमारी की आशंका गलत साबित हुई।
