Connect with us

मिर्ज़ापुर

फाइलेरिया मरीजों में एमएमडीपी किट वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता रोकथाम (एमएमडीपी) किट वितरित की गई। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चुनार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जलालपुर माफी में आयोजित कार्यक्रम में 25 फाइलेरिया रोगियों को किट और आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य विभाग और सीफार संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा ने बताया कि फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को नियमित सफाई और देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी संजय द्विवेदी के अनुसार, जिले में लगभग 600 फाइलेरिया मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिनके हाथ-पैर में सूजन और संक्रमण की समस्या पाई गई है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश पटेल ने बताया कि प्रभावित अंगों की साफ-सफाई से संक्रमण का खतरा कम होता है और सूजन में राहत मिलती है। एमएमडीपी किट में टब, मग, बाल्टी, तौलिया, साबुन और एंटी-फंगल क्रीम जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं, जो मरीजों को संक्रमण से बचाने में सहायक हैं।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बनने वाले पेशेंट प्लेटफॉर्म से जुड़े मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। रामरती देवी (63) और श्यामलाल (62) ने बताया कि कई वर्षों तक इलाज के बावजूद राहत नहीं मिली, लेकिन प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद नियमित देखभाल और योग-व्यायाम से उनकी स्थिति में सुधार आया है।

Advertisement

इस मौके पर ग्राम प्रधान अलका सिंह, प्रतिनिधि सुधाकर सिंह, कोटेदार लाल बहादुर सिंह, सीएचओ कंचन, एएनएम पूनम सिंह, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सेविकाएं सहित स्वास्थ्य विभाग एवं सीफार संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page