Connect with us

वाराणसी

मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वाराणसी के चोलापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 23 फरवरी की रात चार लोग उनके स्थायी पते कटारी, थाना चोलापुर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना के समय घर पर सिर्फ बच्चे मौजूद थे, जो डर के कारण रोने लगे। राजू कन्नौजिया के मुताबिक, वे किसी समारोह में गए हुए थे, जब वे घर लौटे तो बच्चों ने आपबीती बताई। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हुआ जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Loading...

इस घटना में अखिलेश दुबे, अजय मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद और वीरेंद्र मिश्रा के मौसेरे भाई को नामजद किया गया है। पुलिस ने धारा 352, 351(2), और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(घ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page