Connect with us

बलिया

26 गोवंश तस्करी मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

फेफना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

चिलकहर मोड़ से दबोचे गए दोनों आरोपी, 17 जून को 26 गोवंश हुए थे बरामद

बलिया। फेफना थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिलकहर मोड़ के पास से कबाड़ू उर्फ सलमान निवासी तेतारपुर (थाना नरही) तथा देवा यादव उर्फ अभय यादव निवासी मोकलपुर (थाना रसड़ा) को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को एसओजी एवं फेफना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वयना रेलवे क्रॉसिंग के पास कार्रवाई करते हुए छह वाहनों से कुल 26 गोवंश बरामद किए थे। इनमें 17 गाय तथा नौ बछड़े-बछिया शामिल थे।

इस मामले में थाना फेफना पर मुकदमा संख्या 104/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Advertisement

उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page