गोरखपुर
25 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
मां की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी की गई थी शिकायत
गोला बाजार, गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती की मां ने आरोप लगाया है कि 5 जून को दिन में करीब 11 बजे उरुवा थाना क्षेत्र के टड़वा बहले गांव निवासी एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक के पिता, माता और दो भाइयों ने भी इस घटना में सहयोग किया।
पीड़िता की मां के अनुसार घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग अपने घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए। मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी दर्ज कराई गई थी।
गोला पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत पांच लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 87 एवं 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
